प्रतिभा दिवस मेले में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा
अल्मोड़ा के डायट में जिला स्तरीय प्रतिभा मेला शुरू प्रतिभा दिवस मेले में बच्चों बिखेरी प्रतिभा प्रतिभा दिवस मेले में बच्चों बिखेरी प्रतिभा

अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। डायट में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा दिवस मेला सोमवार को शुरू हुआ। शुभारम्भ डायट प्राचार्य ललित मोहन पाण्डे ने किया। समन्वयक हरिवंश सिंह बिष्ट और डॉ. कमलेश सिराड़ी ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। संचालक डॉ. भुवन चन्द्र पांडे ने बताया कि मेले में तीन स्तर के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने ब्लॉकवार शैक्षणिक स्टाल लगाए। जूनियर स्तर पर भाषाई दक्षता में लमगड़ा ब्लॉक की विद्या, गणितीय दक्षता में द्वाराहाट की रेखा और खेल व क्रीड़ा में स्याल्दे के तन्मय ने बाजी मारी। कक्षा एक और दो के स्तर की भाषाई में चौखुटिया की देवांशी, गणितीय में ताकुला की जिया और खेल में हवालबाग के आयुष प्रथम आए।
यहां रमेश रावत, डॉ प्रकाश पंत, अशोक बनकोटी, डॉ. हेमलता धामी, डॉ. सरिता पांडे, प्रकाश चंद आर्य, डॉ. कामाक्षा मिश्रा, दीपक पांडे, कुंवर पपने, सतीश चन्द्र भट्ट, पूरनचन्द्र पांडे, भूपेंद्र बगड़वाल, दिनेश तिवारी, निम्मी बिष्ट, प्रियंका लोहनी, पूनम साह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



