इंजीनियर्स ने हड़ताल पर डटे रहने का किया आह्वान
विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने शनिवार को हड़ताल जारी रखी और सरकार पर झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया। 27 मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से वे 13 दिनों से हड़ताल पर हैं। जल संस्थान, जल निगम, और अन्य विभागों के इंजीनियर्स ने प्रदर्शन किया, और कहा कि वे तब तक आंदोलन जारी रखेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।
विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने शनिवार को भी हड़ताल पर डटे रहकर आक्रोश जताया। सरकार पर झूठे आश्वासन देने और डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों को अनसुना करने का भी आरोप लगाया। शनिवार को भी शक्ति सदन में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर जल संस्थान, जल निगम, आवास विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, लोनिवि आदि विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन किया। अब तक 27 सूत्रीय मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर विरोध जताया। कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे निर्माण कार्य व आवश्यक सेवाएं प्रभाावित हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार की कानों में जूं तक नहीं रैंग रही है।कहा
कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी डिप्लोमा इंजीनियर्स आंदोलन पर डटे रहेंगे। यहां इं. शमशाद अंसारी, मंडल उपाध्यक्षा लोनिवि इं. रिनी पांडे, महामंत्री इं. हिमांशु जोशी, इं. जीएस मेहरा, इं. सूरज सिंह रावत, इं. हितांशी नैलवाल, इं. मयंक जोशी, इं. अर्जुन सिंह नेगी, इं. स्वाति पटवाल, इं. रितिक चौहान, इं. विशाखा पंत वर्मा, इं. दीपक टम्टा, इं. कोकिला तिवारी, इं. अनिल बिष्ट, इं. शेखर पांडे, इं. शुभम जोशी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


