अल्मोड़ा में हड़ताल पर डटे हुए हैं डिप्लोमा इंजीनियर्स
कमल पंत, अल्मोड़ा। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने 17वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के कारण विभागों में कामकाज प्रभावित हुआ है। निर्माण कार्य ठप पड़े हैं और 40 के करीब सड़कों के निर्माण में देरी हो रही है। सरकार पर मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया गया।

कमल पंत, अल्मोड़ा। डिप्लोमा इंजीनियर्स बुधवार को 17 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। इंजीनियर्स की हड़ताल के कारण विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। सड़कों से लेकर सरकारी भवनों के निर्माण तक के कार्य ठप पड़े हैं। बुधवार को भी शक्ति सदन में विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। सरकार पर डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया। कहा कि हड़ताल से विभागों में निर्माण कार्य नहीं हो रहे हैं। 40 के करीब सड़कों के निर्माण व सुधारीकरण के कार्य अटके हुए हैं। सरकारी भवनों का निर्माण भी नहीं हो रहा है।
इसके अलावा सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, लघु डाल आदि विभागों में भी निर्माण कार्य, प्रस्ताव बनाने, सर्वे आदि के कार्य अटके हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार मांगों को पूरा करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां मंडल उपाध्यक्षा लोनिवि इं. रिनी पांडे, महामंत्री इं. हिमांशु जोशी, जिलाध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ इं. जीएस मेहरा, सचिव इं. ललित बिष्ट, शाखा अध्यक्ष इं. सूरज सिंह रावत, सचिव इं. हितांशी नैलवाल, इं. कुंदन बिष्ट, इं. नितीश रावत, इं. मनोज कुमार, इं. नीरू थापा, इं. प्रेमा पाठनी आदि रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


