अल्मोड़ा में मल्ला महल निर्माण की जांच को धरना

मल्ला महल निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर अल्मोड़ा के लोग एकजुट हो गये हैं। मल्ला महल बचाओ सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न...

offline
अल्मोड़ा में मल्ला महल निर्माण की जांच को धरना
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , अल्मोड़ा
Sat, 9 Jan 2021 4:10 PM

मल्ला महल निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर अल्मोड़ा के लोग एकजुट हो गये हैं। मल्ला महल बचाओ सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन कर धरना दिया। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज नौकरशाहों की तानाशाही चल रही है। ऐतिहासिक धरोहर मल्ला महल का निर्माण कार्य बिना विशेषज्ञों की राय के किया जा रहा है। इससे ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान हो रहा है। बिना स्थानीय जनता और प्रतिनिधियों को भरोसे में लेकर कुछ अफसर निर्माण में लगे हैं। कहा कि बीते दिनों अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे थे, लेकिन प्रशासन की तानाशाही से उनकों गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन की इस तरह की मनमानी को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। कई बार ज्ञापन के माध्यम से भी मामले को लेकर जांच की मांग की गई है। लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी गुस्सा है। एक स्वर में सभी वक्ताओं ने डीएम का तबादला करने की मांग की। जल्द निर्माण का काम भारतीय पुरात्व विभाग को सौंपने की भी मांग की। साथ ही मल्ला महल निर्माण की उच्चस्तरीय जांच नहीं की गई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ये रहे मौजूद

धरना स्थल पर समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, राजेश अल्मियां, सभाषद हेम तिवारी, चंद्रकांत जोशी, आंनदी वर्मा, हीरा देवी, दीपा साह, एनडी पांडे, संजय कांडपाल, दिनेश जोशी, राजू गिरी, सुशील तिवारी, चंदन रावत, तारू तिवारी, मनोज पाठक, पारितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, दिनेश पांडे, किशन लाल, सचिन आर्या, अरविंद रौतेला, लक्ष्मण ऐठानी, सुमित कुमार, मोहन नेगी, राजेश नयाल, मुकेश नेगी, दीवान धपोला, एमसी कांडपाल, भय्यू शैली, कमल कोरंगा, वैभव पांडे, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, लता तिवारी, रमेश नेगी, संजय दुर्गापाल, प्रीति बिष्ट, आनंद सिंह ऐरी, पंकज कांडपाल, विवेक तिवारी, आशीष कुमार, शैलेंद्र कुमार, वंदना कोहली, नारायण राम, सरिता मेहरा, शैलेंद्र तिलारा, निर्मल रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।

मंगलवार को होगा धरना

संयोजक प्रकाश जोशी ने बताया कि मल्ला महल निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर अब मंगलवार को गांधी पार्क में 12 से 3 बजे तक धरना दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता तब उनका धरना जारी है। उन्होंने नगर के लोगों से भी इसमें शामिल होने की अपील की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड की अगली ख़बर पढ़ें
Vivek Tiwari Mohan-negi Rajesh-almian Sumit Kumar
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें