ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ापालिकाध्यक्ष दुबे के धरने को आप का समर्थन

पालिकाध्यक्ष दुबे के धरने को आप का समर्थन

हरीश दुबे का पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपालिका परिसर में चल रहा दिन-रात का बेमियादी धरना 12वें दिन भी जारी रहा। आप नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर...

पालिकाध्यक्ष दुबे के धरने को आप का समर्थन
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 02 Dec 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सितारगंज। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे का पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगरपालिका परिसर में चल रहा दिन-रात का बेमियादी धरना 12वें दिन भी जारी रहा। आप नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही निर्णय लिया 2 दिसंबर को धरनास्थल पर सर्वदलीय चौपाल लगायी जायेगी।

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष दुबे ने कहा जिला प्रशासन की हठधर्मिता के कारण नगरपालिका सितारगंज के विकास कार्य रुके हुए है। जांच के नाम पर पूर्ण हुए कार्यों का भुगतान रोक दिया है। राजीव और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आमजनों को नहीं मिल पा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता विनय मंडल अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया। तय किया बुधवार को धरनास्थल पर सर्वदलीय चौपाल लगाई जाएगी। जिसमें भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी समेत 14 दलों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। यहां लक्ष्मण राणा, अकरम बेग, प्रमोद सिंह रावत, जहूर इस्लाम, जिलानी अंसारी, रहमत हुसैन, राधेश्याम सागर, नितिन चौहान, पंकज गहतोड़ी, सचिन गंगवार, रामाशंकर, विक्की गुप्ता, दीपक चौहान, सोनू माटा, राजीव गुप्ता रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें