पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को रक्तदान कर किया याद
नैनीताल में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। इस बीच कांग्रेसियों ने रक्तदान कर उन्हें याद किया।...

नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। इस बीच कांग्रेसियों ने रक्तदान कर उन्हें याद किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में यहां रक्तदान शिविर लगाया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मास्क तथा सेनेटाइजर का वितरण भी किया। पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि राजीव गांधी एक कुशल जननायक थे, उन्होंने भारत को विश्व के अग्रणीय देशों में स्थापित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी जेके शर्मा, कृष्णा साह, धीरज कुमार, रजनीश मिश्रा, डॉ. सरस्वती खेतवाल, डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, कमल कुमार, अभिषेक मुल्तानिया आदि रहे। इधर भवाली, गरमपानी, बेतालघाट, मुक्तेश्वर व धारी में भी कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
