Almora News: रामलीला मैदान में सुविधाओं के लिए ज्ञापन
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: रामलीला मैदान ढूंगाधारा में मेयर अजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। पार्षद जगमोहन बिष्ट ने टाइल्स लगाने, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मेकअप रूम बनाने की मांग की। इस अवसर पर अन्य पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। रामलीला मैदान ढूंगाधारा में सुविधाओं के लिए मेयर अजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। नामित पार्षद जगमोहन बिष्ट मैदान में टाइल्स लगाने, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मेकअप रूम बनाने की मांग की। यहां पार्षद अमित साह, कैलाश गुरूरानी, चंद्र सिंह चौहान, कमल बिष्ट, नंदी डोलिया, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भण्डारी, सफाई निरीक्षक अंकित कुमार, बसंत बल्लभ पांडे, त्रिलोक रौतेला आदि थे।


