ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ादिल्ली का पर्यटक बेहोशी की हालात में मिला

दिल्ली का पर्यटक बेहोशी की हालात में मिला

यहां दिल्ली से बिनसर घूमने आये पर्यटक बेसुध हालत में मिला। लोगों ने पर्यटक को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।...

दिल्ली का पर्यटक बेहोशी की हालात में मिला
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 22 Nov 2020 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

यहां दिल्ली से बिनसर घूमने आये पर्यटक बेसुध हालत में मिला। लोगों ने पर्यटक को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि अधिक समय तक ठंड में रहने से पर्यटक में हायपोथर्मिया होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण दिल्ली निवासी जसवीर सिंह (57) यहां बिनसर स्थित जीरो प्वाइंट घूमने आए थे। वह बिनसर स्थित अतिथि गृह में रुका हुए थे। शनिवार की सुबह घूम रहे कुछ पर्यटकों ने उन्हें जीरो प्वाइंट के पास गिरा हुआ पाया। अतिथि गृह के कर्मचारी ने अन्य लोगों की मदद से 108 के माध्यम से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पर्यटक को अस्पताल में उसे भर्ती कर दिया गया। डा. मनीष पंत ने बताया कि ठंड के दौरान खुले में पड़े रहने से उसकी ‌तबियत बिगड़ी है। फिलहाल पर्यटक को भर्ती कर अन्य जांचे की जा रही है। अतिथि गृह के कर्मचारियों ने बताया कि जीरो प्वाइंट की ऊंची पहाड़ी पर उनके जूते समेत कुछ सामान मिला है। उनके पहाड़ी से नीचे गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें