ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाचम्तोला गांव में 22 दिन के नवजात की मौत, घर में मचा कोहराम

चम्तोला गांव में 22 दिन के नवजात की मौत, घर में मचा कोहराम

दन्या के चम्तोला गांव में 22 दिन के नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार दन्या के चम्तोला गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के 22 दिन के बच्चे की आकस्मिक मौत हो गई।...

चम्तोला गांव में 22 दिन के नवजात की मौत, घर में मचा कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 23 Mar 2020 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

दन्या के चम्तोला गांव में 22 दिन के नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार दन्या के चम्तोला गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के 22 दिन के बच्चे की आकस्मिक मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

ग्राम प्रधान चम्तोला गांव ने बताया कि 22 दिन पूर्व महिला अस्पताल अल्मोड़ा में बच्चे का जन्म हुआ था। नवजात के कमजोर होने से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिसके बाद नवजात के माता पिता ने दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में नवजात का उपचार कराया। जिसके बाद 2 दिन पहले उसे दिल्ली से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। लेकिन सोमवार को नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में नवजात को धौलादेवी अस्पताल ले गए। लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया। नवजात की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बच्चा जन्म से ही कमजोर था। इधर ग्राम प्रधान ने बताया कि इन दिनों गांव में दिल्ली सहित अन्य महानगरों से करीब 10 लोग गांव पहुंचे हैं। जिनकी सूचना पटवारी चौकी में दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें