'दूध की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें दुग्ध उत्पादक'

Feb 27, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

ताड़ीखेत ब्लाक सभागार में दुग्ध संघ की बैठक हुई, जिसमें दुग्ध उत्पादकों को दूध की गुणवत्ता पर ध्यान देने और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पूर्व डेयरी फेडरेशन अध्यक्ष कुंवर सिंह गुंसाई ने उचित मूल्य के लिए गुणवत्ता पर जोर दिया। पशु टीकाकरण और दिवंगत सचिवों के परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

'दूध की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें दुग्ध उत्पादक'

ताड़ीखेत ब्लाक सभागार में दुग्ध संघ के तत्वावधान में दुग्ध उत्पादकों की बैठक हुई। इसमें ताड़ीखेत दुग्ध अवशीतन केंद्र से जुड़े अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे। मुख्य अतिथि पूर्व डेयरी फेडरेशन अध्यक्ष कुंवर सिंह गुंसाई ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को दूध की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तभी उत्पादकों को उचित मूल्य का लाभ मिलेगा। सहायक निदेशक लीलाधर सागर ने पशु आहार सहित पशुपालकों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीके भी बताए। प्रधान प्रबंधक पुष्कर नगरकोटी, डॉ. दीपेंद्र गोनिया ने पशु टीकाकरण की जानकारी दी। हाल ही में दिवंगत हुए कुछ सचिवों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

कार्यक्रम में आनंद सिंह, आनंद बुधानी, केवलानंद पपनै, कैलाश चंद्र तिवारी, उत्तम सिंह, हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।