सिलेंडर के लिए चौघानपाटा में लगी लंबी कतार

Mar 17, 2026 11:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में रसोई गैस की कमी के बीच लोगों को सिलेंडर पाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। मंगलवार को इंडेन एजेंसी ने चौघानपाटा में सिलेंडर वितरित किए। सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और लोग घंटों तक लाइन में लगे रहे। प्रबंधक ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

सिलेंडर के लिए चौघानपाटा में लगी लंबी कतार

अल्मोड़ा। जिले में रसोई संकट के बीच लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को इंडेन एजेंसी की ओर से स्पॉट डिलीवरी के तहत नगर के चौघानपाटा में सिलेंडर वितरित किए गए। सुबह छह बजे से ही यहां लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कुछ ही देर में लोगों की लंबी कतार जमा हो गई। लोग सिलेंडर पाने के लिए घंटों तक लाइन में लगे रहे। इस दौरान एजेंसी की ओर से दो वाहन भेजे गए थे। प्रबंधक मुकेश जलाल ने बताया कि कुछ चार वाहन मुख्यालय पहुंचे हैं। दो से सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

अगर जरूरत पड़ी तो एक अन्य वाहन को लाया जाएगा। लेकिन बुकिंग वाले सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।