Almora News: साइबर ठगों ने ग्रामीण के पौने तीन लाख उड़ाए
Almora News: द्वाराहाट। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने

Almora News: द्वाराहाट। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात ने पीड़ित को झांसे में लेकर करीब पौने तीन लाख रुपये ठग लिए। देहरादून साइबर थाने में दर्ज जीरो एफआईआर ट्रांसफर होने के बाद द्वाराहाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के तल्ली सुनौली निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है। कहना है कि अज्ञात साइबर ठग ने जाली दस्तावेजों और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर खुद को कोई अन्य व्यक्ति बताया। जालसाज ने अपनी गलत पहचान बताकर पीड़ित को भ्रमित किया और छलपूर्वक उनके खाते से दो लाख छिहत्तर हजार पचास रुपये उड़ा लिए।
तब जाकर उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित का कहना है कि 13 अगस्त को उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाना देहरादून में की और ठगी की रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद इस मामले को नियमित कार्रवाई के लिए द्वाराहाट कोतवाली स्थानांतरित किया गया। मामले में प्रभारी कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने ठगी की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।


