अब चौखुटिया में हुई एक लाख की साइबर ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चौखुटिया के एक निवासी से ठगों ने एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन संपर्क कर धमकाया और पैसे हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब चौखुटिया में हुई एक लाख की साइबर ठगी

अल्मोड़ा। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार चौखुटिया निवासी व्यक्ति को ठगों ने शिकार बना लिया। पीड़ित से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की ओर से शिकायत में घटना की तिथि और कारण नहीं लिखा है। बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आनलाइन संपर्क किया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकाया और डराया गया। ठगों ने डरा धमका कर उन्हें झांसे में लिया और एक लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली अशोक कुमार ने बताया कि कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।