साइबर ठगों के जाल में फंसा भिकियासैंण का युवक
अल्मोड़ा में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक युवक ने केंद्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर 9 जून को एक अज्ञात नंबर से कॉल आने की शिकायत की। ठग ने उसे धोखे से उसके खाते से 107454 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

अल्मोड़ा। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी एक युवक ने केंद्रीय साइबर क्राइम पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। कहना था कि नौ जून को उसे अज्ञात नंबर से कॉल आई। सामने वाले ने तमाम तरह की बातें कर उसे अपने झांसे लेकर उसके खाते से 107454 की रकम पार कर दी। पीड़ित ने तत्काल ठगी की शिकायत केंद्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई। अब देहरादून साइबर थाने में ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला स्थानीय थाने को ट्रांसफर किया गया है। एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


