दर्शन उत्सव में दिखी विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति
अल्मोड़ा में दर्शन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड और अन्य राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें महिपाल मेहता ने गीतों से समां बांधा। विभिन्न राज्यों की टीमों ने नृत्य प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की।

अल्मोड़ा। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अल्मोड़ा के सरकार की आली में दर्शन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के अलावा विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी संस्कृतिक का प्रदर्शन किया। मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की प्रस्तुतियों से हुई। लोकगायक महिपाल मेहता ने मधुर गीतों से समां बांधा। लोक कलाकार गोकुल बिष्ट और टीम ने छपेली नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश की टीम ने भी कत्थक और भरतनाट्यम के सुंदर समन्वय दिया। पंजाब की टीम ने अपने पारंपरिक जिंदवा, गिद्दा और भांगड़ा नृत्यों से जोश भरा।
मध्य प्रदेश की टीम ने बधाई और नौरता नृत्य से अपनी सांस्कृतिक विरासत दिखाई। यहां मुख्य अतिथि रवि रौतेला, त्रिभुवन गिरी महाराज, विनीत बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, प्रांजल यादव, ललित मोहन बिष्ट आदि ने कार्यक्रम की सराहना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


