रिफिल बुकिंग के लिए नहीं हो रही भीड़ कम

Mar 17, 2026 11:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में ऑनलाइन गैस बुकिंग की सुविधा के बावजूद, लोगों की भीड़ कार्यालय के बाहर कम नहीं हो रही है। मंगलवार को भी लंबी कतारें देखी गईं। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग में समस्या आ रही है, जबकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि केवाईसी प्रक्रिया में समय लग रहा है।

रिफिल बुकिंग के लिए नहीं हो रही भीड़ कम

अल्मोड़ा। ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी अल्मोड़ा में गैस बुकिंग के लिए कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। मंगलवार को भी सुबह से यहां लोगों की लाइन लगी रही। लोगों ने बताया कि दिए गए नंबरों से ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आ रही है। इसके चलते उन्हें लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं, एजेंसी संचालकों का कहना है कि बुकिंग के साथ केवाईसी कराने लोग पहुंच रहे हैं। केवाईसी में टाइम लग रहा है। इससे लोगों का इंतजार करना पड़ रहा है। बताया कि एक-दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।