Almora News: क्रॉस कंट्री में बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग भी दौड़े

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा में जिला खेल कार्यालय द्वारा क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भाग लिया। दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम ने देशभक्ति का संदेश फैलाने का कार्य किया।

क्रॉस कंट्री में बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग भी दौड़े
क्रॉस कंट्री में बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग भी दौड़े

Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से क्रॉस कंट्री हुई। इसमें बच्चों से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों ने भी दौड़ लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। दौड़ के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। क्रॉस कंट्री सब जूनियर, जूनियर बालक-बालिका, 40 से 50 आयु वर्ग, 50 से 60 आयु वर्ग व 60 से अधिक आयु पुरुष व महिला वर्गों में आयोजित हुई। दौड़ चौघानपाटा से शुरू होकर ब्राइट एंड कॉर्नर से वापस हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। सब जूनियर बालक में डिगेश डिमरी पहले, इवइंश निगम दूसरे, संकल्प कनवाल तीसरे व बालिका में कोमल बिष्ट पहले, चंद्र कला दूसरे, लता आर्या तीसरे और जूनियर बालक में नितेश जीना पहले, अभिमन्यु मेहता दूसरे, करन सिंह लटवाल तीसरे व बालिका में प्रतिभा पहले, नेहा जोशी, दूसरे, विनीता बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं।

विजेता खिलाड़ियों को डीएम अंशुल सिंह विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा ने सम्मानित किया। यहां डीएसओ महेशी आर्या, रवि रौतेला, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, प्रेम लटवाल आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: क्रॉस कंट्री में बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग भी दौड़े