Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsContinuous Rainfall Causes Cold Wave in Almora and Danya

अल्मोड़ा में 24 घंटे हो रही बारिश से ठिठुरे लोग

शुक्रवार शाम से नगर व आसपास के क्षेत्रों में जारी रही बारिश शुक्रवार शाम से नगर व आसपास के क्षेत्रों में जारी रही बारिश

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 28 Dec 2024 11:15 PM
share Share
Follow Us on

अल्मोड़ा, संवाददाता। नगर व आसपास के क्षेत्रों बीते 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे ठंड में काफी इजाफा हो गया। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहने को मजबूर हुए। पिछले दिनों से जिले भर में मौसम में एकाएक बदलाव आ गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में दिन भर आसमान में बादल छाए हुए थे। वहीं, शाम होते होते झमाझम बारिश शुरू हो गई। रात में बारिश के बाद शनिवार सुबह भी आसमान बादलों से घिरा रहा। सुबह कुछ देर राहत के बाद दिन भर बारिश होती रही। इससे लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। जो बाहर निकले उन्हें गर्म कपड़ों से पैक होकर निकलना पड़ा। बारिश के साथ चल रही शीत लहर ने हालात और खराब कर दिए हैं। ठंड से बचने के लिए लोगों को हीटर, ब्लोअर आदि का सहारा लेना पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।

दन्या में भी ठंड से जूझे लोग

दन्या। क्षेत्र में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण लोगों को ठंड से जूझना पड़ा। शनिवार को भी आसमान में बादल छाने और बारिश होने से लोग परेशान रहे। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही रहने को मजबूर हुए। वहीं, किसानों का कहना है कि यह बारिश सब्जियों और फलों के लिए मददगार साबित होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें