ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ारसूखदारों को संरक्षण, आम नागरिकों कैंट थमा रहा नोटिस

रसूखदारों को संरक्षण, आम नागरिकों कैंट थमा रहा नोटिस

व्यापार मंडल महामंत्री हर्षवर्धन पंत ने छावनी परिषद पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कैंट प्रशासन रसूखदारों की बफौती बनकर रह गया है। कैंट एक ओर विकास योजनाओं के नाम पर अपनी पीठ...

रसूखदारों को संरक्षण, आम नागरिकों कैंट थमा रहा नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 20 Jan 2019 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

व्यापार मंडल महामंत्री हर्षवर्धन पंत ने छावनी परिषद पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कैंट प्रशासन एक ओर विकास योजनाओं के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रही है। दूसरी ओर रानीखेत के कई आम नागरिकों को अवैध निर्माण के नाम पर नोटिस थमाए जा रहे हैं। जबकि नियमों को ताक पर रख बनी प्रभावशाली लोगों की अट्टालिकाओं की ओर छावनी प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। हाल ही में कैंट प्रशासन ने कुछ लोगों के भवनों के मरम्मत की संस्तुति कर दी। पंत ने कहा कि कैंट प्रशासन आम नागरिकों के प्रति हमेशा दोहरी नीति अपनाता रहा है। अब कैंट की मनमानी और दोहरी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें