ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाकांग्रेसियों ने दो पहिया वाहनों के साथ किया विरोध-प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने दो पहिया वाहनों के साथ किया विरोध-प्रदर्शन

अल्मोड़ा। हमारे संवाददाता अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बेतहाश बढ़ रही कीमतों को लेकर शुक्रवार को मालरोड स्थित चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक टू-व्हीलरों के साथ पैदल चलकर सरकार के...

कांग्रेसियों ने दो पहिया वाहनों के साथ किया विरोध-प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 25 Jun 2020 01:13 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बेतहाश बढ़ रही कीमतों पर आक्रोश जताया। उन्होंने शुक्रवार को मालरोड स्थित चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक दो पहिया वाहनों के साथ पैदल चलकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को कम कर उनका मूल्य स्थिर करने की मांग की। कहा कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल बताया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पांडे, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, कुंदन नेगी, वैभव पांडे, पारितोष जोशी, विनोद वैष्णव, सचिवन आर्या, अरविंद रौतेला, फाकिर खान, राबिन भंडारी, तारू तिवारी, ग्वासीकोटी, दिनेश पिलख्वाल, आकाश जंगपांगी, अंकुर, विजय कनवाल, चंद्र कुमार फौजी, जितेंद्र अधिकारी, आर्शीवाद गोस्वामी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें