ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाकोसी बैराज पर पानी के लिए कांग्रेसियों का धरना

कोसी बैराज पर पानी के लिए कांग्रेसियों का धरना

अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैरोज में बनाए इंटेकवैल की एसआईटी जांच किये जाने की मांग की। उन्होंने बैराज के पास धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि...

अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैरोज में बनाए इंटेकवैल की एसआईटी जांच किये जाने की मांग की। उन्होंने बैराज के पास धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि...
1/ 2अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैरोज में बनाए इंटेकवैल की एसआईटी जांच किये जाने की मांग की। उन्होंने बैराज के पास धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि...
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैरोज में बनाए इंटेकवैल की एसआईटी जांच किये जाने की मांग की। उन्होंने बैराज के पास धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि...
2/ 2अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैरोज में बनाए इंटेकवैल की एसआईटी जांच किये जाने की मांग की। उन्होंने बैराज के पास धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 08 Aug 2020 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैरोज में बनाए इंटेकवेल की एसआईटी जांच की मांग को लेकर बैराज के पास धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि करोड़ों का बजट खर्च करने के बाद भी नगर के लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है।

जिला और नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कोसी बैराज पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पांडे ने कहा कि अल्मोड़ा में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। कोसी में करोड़ों की लागत से इंटेकवेल का निर्माण हुआ। इसके बनने के बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि इंटेकवेल निर्माण में अनियमितता हुई है। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि अल्मोड़ा के लोग लगातार पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार इस मामले में चुप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार लंबे समय से इंटकवेल निर्माण की एसआईटीजांच की मांग कर रही है, लेकिन यह जांच प्रदेश सरकार की ओर से नहीं करवाई जा रही है। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, यूथ अध्यक्ष निर्मल रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, हर्ष कनवाल, अरविंद रौतैला, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, राबिन मनोज भंडारी, ललित सतवाल, दीपा साह, राधा बिष्ट, अशोक ग्वासीकोटी, संजय कुमार, कुंदन नेगी, आनन्द बिष्ट, कुलदीप सिंह, आशीष कुमार, विजय कनवाल, अमन पाठक, मजहर अली, शरद साह मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भंडारी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें