द्वाराहाट में कांग्रेसियों ने मनाई तीन राज्यों में जीत की खुशी
राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर नगर के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में केन्द्र...
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर नगर के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में केन्द्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी का ही परिणाम है कि तीनों राज्यों में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार में दो साल में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाये हैं। जनता को झूठ बोलकर बरगलाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट, कांग्रेस नेता निर्मल मठपाल, जगत रौतेला, मीडिया प्रभारी विजय बजेठा, हेम मठपाल, शीवांशु पंत, युगल साह, अतुल साह, बब्बू साह, गोविंद लाल साह आदि मौजूद रहे।