Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCongress Workers Demand Action Against BJP Leader Over Controversial Statement Linking Party to Youth s Remarks
‘भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई करे पुलिस’

‘भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई करे पुलिस’

संक्षेप:

अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में युवती के बयान को भाजपा से जोड़ने पर विरोध जताया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नगर अध्यक्ष ने इसे कांग्रेस की छवि खराब करने की सोची समझी साजिश बताया। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

Jan 09, 2026 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on

अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में गुरुवार को सर्व समाज की जनसभा में युवती के बयान को कांग्रेस से जोड़ने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी। आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने तहरीर सौंपते हुए कहा कि गांधी पार्क में सर्व समाज की सभा में युवती की ओर से दिए गए बयान की कांग्रेस निंदा करती है। समाज को जाति के आधार पर बांटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा एक नेता ने सोशल मीडिया में विवाद का वीडियो पोस्ट कर उसे कांग्रेस से जोड़ दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही कांग्रेस पर वीडियो के माध्यम से अनैतिक टिप्पणी की। जबकि कांग्रेस का कार्यक्रम के साथ किसी प्रकार को कोई संबंध नहीं था। जोशी ने इसे सोची समझी साजिश बताते हुए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इधर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि तहरीर को स्वीकार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यहां पूरन रौतेला, दीप डांगी, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, वैभव पांडे, दीपक कुमार, परितोष जोशी, मेहरा आदि थे।