ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल पर कांग्रेस खफा, सरकार का पुतला फूंका

अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल पर कांग्रेस खफा, सरकार का पुतला फूंका

ल्मोड़ा को कुमाऊं कमिश्नरी नैनीताल से हटा कर गैरसैण करने के सरकार के फैसले पर राजनीति शुरू हो गई...

अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल पर  कांग्रेस खफा, सरकार का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 05 Mar 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले को कुमाउ कमिश्नरी नैनीताल से हटा कर गैरसैंण करने के सरकार के फैसले पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसको मुद्दा बना कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर कांग्रेस ने नगर के चौघानपाटा में इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर नारजगी जताई।

इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि सरकार ने बगैर जनता की राय लिए अल्मोड़ा को नवगिठत होने जा रहे गैरसैंण में शामिल कर दिया है। इससे अल्मोड़ा नगर की गरिमा को चोट पहुंची है। अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी होने के साथ कुमाउ की राजधानी रहा है। सरकार के इस फैसले से अल्मोड़ा जिला गैरसैंण मंडल के तहत हो रहा है और अल्मोड़ा की जनता की कमिश्नरी गैरसैण हो जाएगी। लोगों को नैनीताल के बजाय अधिक दूरी तय कर गैरसैंण जाने को मजबूर होना पड़ेगा। जबकि जनभावना इसके पूरी तरह खिलाफ है। काग्रेस पार्टी इसको सहन नहीं करेगी। वक्ताओं ने सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

ये लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन एवं पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पांडे, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे, पूर्व सभाषद किशन लाल, नगर प्रवक्ता पंकज कांडपाल, पूर्व सभाषद मुकेश नेगी, सभाषद हेम तिवारी, अंबीराम, अख्तर हुसैन, कार्तिक साह, रमेश नेगी, दिनेश पिलख्वाल, अशोक ग्वासीकोटी, फहीमुद्दीन, राधा बिष्ट, विनोद सिंह, विनीत कुमार, सुमित कुमार, विजय कुमार, कुंदन नेगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें