पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कांग्रेसियों में भरा जोश

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ लेवल अभिकर्ताओं की बैठक की। करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से बीएलओ और बीएलए के साथ समन्वय स्थापित करने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया। गोपाल सिंह देव को ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कांग्रेसियों में भरा जोश

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस बूथ लेवल अभिकर्ताओं (बीएलए) की बैठक हुई। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने एसआईआर के दौरान कार्यकर्ताओं से बीएलओ और बीएलए के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। ताड़ीखेत ब्लाक और रानीखेत छावनी क्षेत्र के बीएलए की बैठक में अभिकर्ताओं को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकारों की नाकामियों को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि पिछले साढ़े चार सालों से रानीखेत का विकास ठप है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एसआईआर के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता बीएलए और बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें, जिससे मतदाता सूची का सही आंकलन हो सकेगा।

बताया कि जसवंत फर्त्याल, बालम मेहरा, अशोक पांडेय, ललित कड़ाकोटी, दयालु राम, दीपक कांडपाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान गोपाल सिंह देव को ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। यहां नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, कैलाश पांडेय, गीता पवार, नेहा माहरा, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल प्रबंधक रमा माहरा, गुसाईं राम, पंकज जोशी, कमलेश बोरा, त्रिभुवन शर्मा, कुलदीप कुमार, अंकिता पंत, गोपाल देव सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।