Almora News: जंगली जानवरों से छुटकारे को तहसील पहुंचे कांग्रेसी

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: सोमेश्वर क्षेत्र में बंदरों, जंगली सुअरों और गुलदार के हमलों की बढ़ती घटनाओं के कारण कांगेसियों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। कांग्रेस के नेताओं ने बंदर पकड़ने और गुलदार के लिए पिंजरे लगाने की जरूरत पर जोर दिया। कई लोग इन आतंकित जानवरों के हमलों का शिकार हुए हैं।

Almora News: जंगली जानवरों से छुटकारे को तहसील पहुंचे कांग्रेसी

Almora News: सोमेश्वर। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों, जंगली सुअरों और गुलदार के आतंक की बढ़ती घटनाओं के कारण कांगेसियों ने तहसील पहुंचकर पटवारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। जल्द से जल्द जंगली जानवरों से निजाद दिलाने की मांग की। जंगली जानवरों के आतंक की बढ़ती घटनाओं बीच सोमेश्वर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन पटवारी को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई महिलाओं और बुजुर्गों को बंदरों ने काट दिया है। इसके अलावा किसानों की खेती को भी बंदर और सुअर चट कर जा रहे हैं।

वहीं, रात में गुलदार की डर से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कांग्रेसियों ने डीएम से बंदर पकड़ने, गुलदार के लिए पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। यहां बीडीसी सदस्य सुरेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, रंजीत नयाल, प्रकाश खाती, हीरा मेहरा, कैलाश कुमार, राहुल आर्या, राजेन्द्र बोरा, हेमन्त कुमार, रंजीत बोरा आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: जंगली जानवरों से छुटकारे को तहसील पहुंचे कांग्रेसी