Congress Announces Candidates for Municipalities and Panchayats Amidst Rebellion कांग्रेस ने चिलियानौला में अरुण पर जताया भरोसा, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCongress Announces Candidates for Municipalities and Panchayats Amidst Rebellion

कांग्रेस ने चिलियानौला में अरुण पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने नगर पालिका और पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। चिलियानौला से अरुण रावत को टिकट दिया गया है, जबकि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष कल्पना देवी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 29 Dec 2024 09:45 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने चिलियानौला में अरुण पर जताया भरोसा

भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी नगर पालिका और पंचायतों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। चिलियानौला से पार्टी ने अरुण रावत पर भरोसा जताया है। वहीं, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने बगावती रुख अपना लिया है। शनिवार देर रात कांग्रेस ने पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची जारी की। चिलियानौला नपा के लिए कांग्रेस ने अरुण रावत को टिकट दिया है। वहीं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष कल्पना देवी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इससे पहले भाजपा में भी बगावत के सुर बुलंद हो चुके हैं। वहीं पार्टी ने द्वाराहाट में संगीता आर्या पर भरोसा जताते हुए टिकट फाइनल किया है। चौखुटिया नगर पंचायत के पहले चुनाव में पूजा कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। भिकियासैंण नपं में भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट के सामने गंगा बिष्ट होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।