Almora News: वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश पर कांग्रेस भड़की
Almora News: रानीखेत में कांग्रेस ने पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि बड़ी संख्या में गलत आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं, जिससे सही मतदाताओं को अपने मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Almora News: रानीखेत। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कार्यकर्ताओं ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप प्रारूप सात का गलत इस्तेमाल करने की तोहमत मढ़ी। कहा कि बड़े पैमाने पर गलत, भ्रामक और तथ्यहीन आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधानसभा में कई मतदाताओं के खिलाफ प्रारूप- सात के माध्यम से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जो संबंधित पते पर निवास कर रहे हैं और मतदाता सूची में विधिवत दर्ज हैं। कहा कि गलत आधार पर आपत्तियां दर्ज कराकर पात्र मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोप हैं कि निर्धारित संख्या से अधिक आपत्तियां प्रस्तुत की जा रही हैं। जबकि कई आपत्तिकर्ताओं ने निस्तारण के दौरान प्रारूप- सात स्वयं नहीं भरे जाने की बात स्वीकारी है। कहा कि जांच में यदि भ्रामक जानकारी देकर आपत्ति प्रस्तुत करने की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन में कांग्रेस के बीएलए गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, बीएलए मोहम्मद नईम रहे।


