ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ासरकार की सदबुद्धि को अल्मोड़ा पहुंची कांग्रेस की देवयाचना यात्रा

सरकार की सदबुद्धि को अल्मोड़ा पहुंची कांग्रेस की देवयाचना यात्रा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी के नेतृत्व में सरकार की सदबुद्धि को लेकर कांग्रेस की देवयाचना यात्रा शुक्रवार की शाम अल्मोडा पहुंची। इस दौरान शाम करीब छह बजे नगर...

सरकार की सदबुद्धि को अल्मोड़ा पहुंची कांग्रेस की देवयाचना यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 28 Feb 2020 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी के नेतृत्व में सरकार की सदबुद्धि को लेकर कांग्रेस की देवयाचना यात्रा शुक्रवार की शाम अल्मोडा पहुंची। इस दौरान शाम करीब छह बजे नगर के आर्मी गेट से नंदादेवी मंदिर तक यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में पड़ाव में पड़ने वाले सभी मंदिरों में ईश्वर से सरकार की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की गई। यात्रा के माध्यम से देव दरबारों में भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिये प्रार्थना की गई। सद्बुद्धि यात्रा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, संजय दुर्गापाल,शरद साह,प्रताप सत्याल,सज्जन लाल टम्टा,लता तिवारी,आर्शीवाद गोस्वामी, तारा चंद्र जोशी,निर्मल रावत,वैभव पांडेय, दिनेश नेगी,रितिक नयाल,प्रीति बिष्ट, सचिन आर्या,अरमान गोस्वामी, मदन डांगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रकाश रावत, प्रीति बिष्ट आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें