ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाव्यवसायी प्रकाश व महेशानंद के निधन पर शोक

व्यवसायी प्रकाश व महेशानंद के निधन पर शोक

नगर के जरूरी बाजार निवासी वरिष्ठ रंगकर्मी भुवन पपनै व पूरन पपनै (पुत्र स्व. कमलापति) के बड़े भाई महेश चंद्र पपनै (महेशानंद) का निधन हो गया है। शुक्रवार को नगर के मुक्तिधाम शमशान घाट में उनका अंतिम...

व्यवसायी प्रकाश व महेशानंद के निधन पर शोक
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 18 Oct 2019 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के जरूरी बाजार निवासी वरिष्ठ रंगकर्मी भुवन पपनै और पूरन पपनै (पुत्र स्व. कमलापति) के बड़े भाई महेश चंद्र पपनै (महेशानंद) का निधन हो गया है। शुक्रवार को नगर के मुक्तिधाम शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर, नगर के इमामबाड़ा निवासी लोहार का कार्य करने वाले प्रसिद्ध व्यवसायी प्रकाश चंद्र का भी गुरुवार को निधन हो गया, उनका पैतृक गांव जैनोली पिलखोली के शमशान घाट में अत्येष्टि की गई। उनके पुत्र महेश चंद्र सहित जग्गू सहित तीन भाइयों ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। निधन पर कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयंत रौतेला, चरन भाई, प्रिंस गोयल, राजीव, महेंद्र कुमार, नईम खान आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें