ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ासाल के पहले दिन धूप खिलने से ठंड से राहत

साल के पहले दिन धूप खिलने से ठंड से राहत

दो दिन से लगातार मौसम साफ रहने से लोगों को दिन में कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। हालाकि सुबह-शाम तापमान शून्य से नीचे रहने के चलते लोगों को...

साल के पहले दिन धूप खिलने से ठंड से राहत
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 02 Jan 2021 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन से लगातार मौसम साफ रहने से लोगों को दिन में कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। हालाकि सुबह-शाम तापमान शून्य से नीचे रहने के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

साल के पहले दिन शुक्रवार को अल्मोड़ा में मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिली रही। जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया। मौसम साफ रहने और गुनगुनी धूप खिले रहने से लोगों ने साल के पहले दिन पर्यटकों स्थलों में भी जमकर लुफ्त लिया। मंदिरों में भी लोगों की दर्शनों के लिए लाइन लगी दिखी। दो दिन से धूप खिली रहने के चलते तापमान में भी अंतर देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान माइनस से शून्य पर पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में दो दिन से धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। हालाकि अब भी सूबह शाम लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इधर पर्यटक स्थल बिनसर, कसारदेवी, सिमतोला पार्क में साल के पहले दिन मौसम साफ रहने से लोगों की भीड़ देखने को मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें