ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ापालिका प्रशासन के लिखित आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

पालिका प्रशासन के लिखित आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

चिलियानौला नगर पालिका प्रशासन के आश्वासन के बाद पालिका के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर वेतन भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया है। जिसके...

पालिका प्रशासन के लिखित आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 16 Jul 2019 03:39 PM
ऐप पर पढ़ें

चिलियानौला नगर पालिका प्रशासन के आश्वासन के बाद पालिका के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर वेतन भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया है। जिसके बाद मंगलवार को कर्मचारी काम पर लौट आए। चिलियानौला नगर पालिका में आउटसोर्स के माध्यम से 14 सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। लेकिन नगर पालिका परिषद की ओर से आउटसोर्स कंपनी को मार्च से भुगतान नहीं किया गया है। चार माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी थी। जिससे पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी थी। इधर, मंगलवार को पालिका प्रशासन की ओर से सफाई कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर वेतन भुगतान का लिखित आश्वासन दिया गया। लिखित आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया तथा काम पर लौट आए। कर्मचारियों ने तीन दिन के भीतर वेतन भुगतान नहीं होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर महेश, उमेश, मुकेश, विशाल, शुभम, करन, रविंद्र, तारा चंद्र, अमर, पंकज कुमार, गणेश राम, भावना देवी, जमन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें