अल्मोड़ा में शास्त्रीय संगीत की महफिल में गूंजी तालियां

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा में उस्ताद आफाक हुसैन खां साहब की स्मृति में एक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उस्ताद इल्मास हुसैन खां विशेष अतिथि रहे। लता पांडे, पं. चन्द्रशेखर तिवारी और अन्य को सम्मानित किया गया। गायिका रश्मि चौधरी ने प्रस्तुति दी और मुम्बई के पं. योगेश समसी ने तबला वादन किया।

अल्मोड़ा में शास्त्रीय संगीत की महफिल में गूंजी तालियां

मुकशे सक्टा, अल्मोड़ा। नगर में लखनऊ घराना तबला के खलीफ उस्ताद आफाक हुसैन खां साहब की स्मृति में शास्त्रीय संगीत हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उस्ताद इल्मास हुसैन खां रहे। कार्यक्रम में लता पांडे, पं. चन्द्रशेखर शेखर तिवारी, प्रभात शाह, निर्मल पंत को संगीत के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। शादरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद राजेंद्र नयाल और सुनील कुमार के शिष्य ऋतु जोशी व राजकुमार की जुगलबंदी के साथ हुई। लखनऊ की गायिका रश्मि चौधरी ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। तबले पर संगत उस्ताद इल्मास हुसैन खां ने दी। हारमोनियम पर अयोध्या के दिनकर द्विवेदी, तानपुरे पर संगत ऋतु जोशी व नेहा मुनगली ने की।

समापन पर मुम्बई के पं. योगेश समसी ने एकल तबला वादन कर किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां पंकज कुमार, शेखर लखचौरा, विनीता शेखर, राघव पंत, अशोक पांडेय, राजेंद्र नयाल, सुनील कुमार थे। संचालन माधुरी कैड़ा और भाष्कर साह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।