ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाईसाई समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया ईस्टर

ईसाई समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया ईस्टर

ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर रविवार को पर्व धूम-धाम से मनाया। प्रभू यीशु के पुनर्जन्म के रूप में मनाए जाने वाले ईस्टर रविवार को इस बार विभिन्न कार्यक्रम किए गए। तड़के चार बजे एडम्स स्कूल से...

ईसाई समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया ईस्टर
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 21 Apr 2019 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर रविवार को पर्व धूम-धाम से मनाया। प्रभू यीशु के पुनर्जन्म के रूप में मनाए जाने वाले ईस्टर रविवार को इस बार विभिन्न कार्यक्रम किए गए। तड़के चार बजे एडम्स स्कूल से मेथोडिस्ट गिरजाघर तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग के लोग शामिल रहे।

रविवार को मेथोडिस्ट गिरजाघर अल्मोड़ा में भी इसाई समुदाय के लोगों की ओर से प्रार्थना सभा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए। प्रार्थना सभा में पादरी रॉबिंसन दास ने प्रभु यीशु के पुनर्जन्म के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रेम और सौहार्द पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह लोगो को शांति का संदेश देते थे। अंधविश्वास को मानने से रोकते थे। मौके पर शांति को लेकर विशेष गीतों को गायन कर देश की सुरक्षा एवं शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शिखा दास, पंकज पौल मैसी, संजय दानियल, रागिनी मैसी वा प्रथम, साज सिंह, संगीता सिंह, बैबी, विकी, दिया, साक्षी, मंयक, संजय, प्रमिला लड्रिक, सुनील सिंह, जेनी थॉमस, प्रियो ट्रेसी सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें