ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाचितई में जाम, विदेशी पर्यटक फंसे

चितई में जाम, विदेशी पर्यटक फंसे

नगर से 12 किमी दूर चितई मंदिर में बढ़ रहा अतिक्रमण लगातार परेशानी का सबब बनता जा रहा है। सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण के चलते शनिवार को भी मंदिर के पास करीब आधा घंटे तक जाम लग गया। इसमें जागेश्वर...

चितई में जाम, विदेशी पर्यटक फंसे
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 10 Jun 2017 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर से 12 किमी दूर चितई मंदिर में बढ़ रहा अतिक्रमण लगातार परेशानी का सबब बनता जा रहा है। सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण के चलते शनिवार को भी मंदिर के पास करीब आधा घंटे तक जाम लग गया। इसमें जागेश्वर मंदिर जा रहे विदेशी पर्यटक भी फंस गए। एंबुलेंस में जा रहे जच्चा- बच्चा भी जाम में फंस गए। करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति मंदिर के आसपास बनी रही। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। चितई मंदिर लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र हैं। यहां प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु पूजा- अर्चना को पहुंचते हैं। इसके बाद भी यहां न तो पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही यातायात को व्यवस्थित करने के लिए यहां पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। रही सही कसर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों और बीच सड़क पर अपने वाहन खड़े करने वाले लोगों ने पूरी कर दी है। शनिवार को भी इन अव्यवस्थाओं के चलते चितई में बड़ी देर तक जाम लग गया। जिस कारण दोनों ओर सैंकड़ों वाहन जाम में फंस गए। जर्मनी से पहुंचे पर्यटकों की टैक्सी गाड़ी भी जाम में फंस गई। बाद में कड़ी मशक्त के बाद बमुश्किल जाम खोला जा सका। तब जाकर वाहन अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। यहां पर लगता है जाम एलआरसाह रोड एनटीडी धारनौला करबला पांडे खोला बाईपास एसएसपी बोलीं चितई मंदिर में जाम लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस भिजवाई गई। अब रोजाना दो पुलिस कर्मियों की वहां पर डयूटी लगा दी गई है। पी रेणुका देवीएसएसपी अल्मोड़ा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें