कैंट में प्रवेशोत्सव पर सम्मानित हुए बच्चे
Apr 08, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
कैंट इंटर कालेज में नव प्रवेशोत्सव मनाया गया। छावनी परिषद के मिशन ज्ञानोदय के तहत छात्रों को कंप्यूटर लैब, एआई रोबोटिक लैब, खगोल प्रयोगशाला और पुस्तकालय की सुविधाओं की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य और सभासदों ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
रानीखेत,नवीन भट्ट। कैंट इंटर कालेज में नव प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान छावनी परिषद की ओर से चल रहे मिशन ज्ञानोदय के तहत मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, एआई रोबोटिक लैब, खगोल प्रयोगशाला और पुस्तकालय का लाभ लेने की अपील की गई। सभासद मोहन नेगी, प्रधानाचार्य डा. भुवन पांडे आदि ने सभी छात्रों को पुरस्कार बांटे। छात्रों को सहयोग करने के लिए चितरंजन मंगोली, विनोद बिष्ट, इंजीनियर नीलेश मंगोली का आभार जताया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


