होलिका दहन से अधर्म पर धर्म की जीत का दिया संदेश
Mar 03, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में जगह-जगह देर रात हुआ होलिका दहन कार्यक्रम लोगों ने भक्ति और सत्य की

अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में देर रात होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों में उत्साह रहा। लोगों ने होलिका का दहन कर अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया। होलिका दहन को लेकर दोपहर से ही तैयारियां शुरू हो गईं थीं। रात होते ही लोग होलिका दहन के लिए जुटने लगे थे। लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना की और सद्बुद्धि की कामना की। गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, धारानौला, चीनाखान, ढुंगाधारा, दुगालखोला, खोल्टा, मालरोड चौघानपाटा, जौहरी बाजार, थाना बाजार आदि मोहल्लों में होलिका दहन किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


