ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ापरंपरा व आस्था के साथ मनाया गया लोक पर्व उत्तरायणी का त्यौहार

परंपरा व आस्था के साथ मनाया गया लोक पर्व उत्तरायणी का त्यौहार

कुमाऊं का प्रसिद्ध लोकपर्व उत्तरायणी का त्योहार नगर सहित क्षेत्र में परंपरा और आस्था के साथ मनाया गया। प्रात: मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न कर्मकांड आयोजित किए गए, नदियों के पवित्र...

परंपरा व आस्था के साथ मनाया गया लोक पर्व उत्तरायणी का त्यौहार
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 14 Jan 2018 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कुमाऊं का प्रसिद्ध लोकपर्व उत्तरायणी का त्यौहार नगर सहित क्षेत्र में परंपरा और आस्था के साथ मनाया गया। प्रात: मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न कर्मकांड आयोजित किए गए, नदियों के पवित्र संगमों पर पावन स्नान किया गया। सायं परंपरानुसार घरों में घुघुते बनाए गए। आज सोमवार को परंपरानुसार कौओं को घुघुते खाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कुमाऊं की लोक संस्कृति व आस्था की प्रतीक उत्तरायणी रविवार को समूचे क्षेत्र में परंपरानुसार उत्साह पूर्वक मनाई गई। सुबह प्रचलित तीर्थ स्थलों, नदियों के पवित्र संगमों में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, श्रद्धालुओं ने पावन नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न कर्मकांड संपन्न कराए गए। घरों व मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना का दौर चला। लोगों ने बड़े-बूढ़ों का आशीर्वाद लिया। शाम को परंपरानुसार घरों में घुघुते तैयार किए गए। आज सोमवार को कौओं का आह्वान कर घुघुते खिलाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें