Almora News: बीडीसी के लिए पूनम सहित 11 ने की दावेदारी
Almora News: भिकियासैंण में पाली थोली क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन के बाद 11 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भांजे की पत्नी पूनम भी इनमें शामिल हैं।

Almora News: भिकियासैंण। ब्लॉक में रिक्त हुई पाली थोली क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के असामयिक निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। इस सीट के लिए रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के भांजे की पत्नी सहित 11 ने नामांकन पत्र जमा कर अपना दावा पेश किया है। गुरुवार को हुई नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भांजे संदीप की पत्नी पूनम सहित कुल 11 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें लक्ष्मण सिंह, चन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, दीपा देवी, जय प्रकाश नेगी, महिपाल सिंह, नन्दन सिंह रावत, गंगा देवी, रोहित सिंह, ललित मोहन भी शामिल हैं।
बीडीसी के लिए पूनम की दावेदारी से एक बार फिर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए आगे होने वाले चुनाव को लेकर तमाम कायस लगाए जाने लगे हैं। बता दें कि इससे पूर्व त्रिस्तरीय चुनाव में विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल ब्लॉक प्रमुख बने थे। लेकिन उनका अकस्मात निधन हो गया था। इसके बाद से ब्लॉक प्रमुख के अलावा उनकी बीडीसी सीट रिक्त पड़ी हुई थी। हालांकि प्रमुख की जिम्मेदारी ज्येष्ठ प्रमुख को दी गई थी।


