बसौली हादसे में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Feb 28, 2026 10:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on

सोमेश्वर में बसौली के एक हादसे में पुलिस ने चालक अर्जुन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चालक शराब के नशे में तेज गति से गाड़ी चला रहा था। हादसे में मंजू और 11 महीने के रोहन की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हुए हैं।

बसौली हादसे में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोमेश्वर। बसौली में हुए हादसे में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने चालक पर शराब के नशे में लापरवाही से वाहन दौड़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक दीप राम नामक व्यक्ति ने तहरीर दी है। कहना है कि बुधवार को उनके चचेरे भाई की बेटी की शादी थी। शादी में उनकी दीदी मंजू, जीजा गोपाल राम, भतीजी जया, जमाई महेश आर्या ओर उनका 11 माह का बेटा रोहन भी दिल्ली से आया था। कहना है कि गुरुवार को ये सभी चालक अर्जुन कुमार निवासी फतेहपुर वैरी साउथ दिल्ली की कार से वापस लौट रहे थे।

शाम करीब साढ़े पांच बजे चालक अर्जुन ने शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चालकर जानबूझकर हादसे को अंजाम दे दिया। हादसे में मंजू और रोहन के अलावा दिनेश राम की मौत हो गई, जबकि घायल गोपाल राम और जया को रेफर किया गया है। दीप राम ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, एसओ मदन मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।