मासी और दिल्ली रोडवेज बस नहीं चलने से दिक्कत
पंचायत चुनाव में वाहनों के अधिग्रहण से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कई रूटों पर वाहनों का संचालन नहीं हो सका। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की...
पंचायत चुनाव में वाहनों के अधिग्रहण से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कई रूटों पर वाहनों का संचालन नहीं हो सका। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से प्रथम चरण में चुनाव में लगी पोलिंग पार्टियों को लाने ले जाने के लिए रोडवेज सहित केमएमओयू की 127 व 213 टैक्सियों का अधिग्रहण किया गया था। इस कारण रविवार को भी कई पर्वतीय रूटों में वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। रविवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-मांसी व रानीखेत-दिल्ली रूट पर बसों का संचालन नहीं हो सका। वही केएमओयू की भी कई रूटों में बसों की कटौती के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों की कमी के चलते यात्रियों को मजबूरन टैक्सी गाड़ियों में मंहगे दामों में यात्रा करनी पड़ी।