रामनगर-तराड़ बस सेवा फिर से शुरू

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

कुमाऊं आदर्श मोटर यातायात सहकारी समिति द्वारा रामनगर-शशीखाल-तराड़ बस सेवा को पुनः प्रारंभ किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से बस सेवा के पुनः शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। समिति ने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर दी हैं।

रामनगर-तराड़ बस सेवा फिर से शुरू

मुकेश सक्टा, सल्ट। ब्लॉक मे कुमाऊं आदर्श मोटर यातायात सहकारी समिति की ओर से रामनगर-शशीखाल-तराड़ बस सेवा को फिर से संचालित कर दिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। लोग लंबे समय से बस सेवा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। समिति के सचिव सुन्दर सिंह ने बताया कि विगत दिनों स्थानीय टैक्सी चालकों के विरोध के चलते बस सेवा बंद हो गई थी। अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सेवा को फिर से संचालित किया गया है। उन्होंने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह चार बजे रामनगर से तराड़ के लिए रवाना होगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों आदि को सुविधा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।