ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाबीएसएनएल के वार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन

बीएसएनएल के वार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन

बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन का वार्षिक अधिवेशन यहां दूरभाष केंद्र में शुरू हुआ। अधिवशेन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। साथ बीएसएनएल...

बीएसएनएल के वार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 22 Sep 2018 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन का वार्षिक अधिवेशन यहां दूरभाष केंद्र में शुरू हुआ। अधिवशेन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। साथ बीएसएनएल सेवा की मजबूत के लिए उठाए गए कदमों व नई स्कीमों की भी जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने संचार कंपनियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बीएसएनएल के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

अधिवेशन का मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अल्मोड़ा एके गुप्ता ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, बीएसएनएल की संचार सेवाओं की बेहतरी के लिए विभिन्न प्रभावी कदम उठाए गए हैं। नेटवर्क की मजबूती के लिए टॉवरों व रिपीटरों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही उपभोक्ताओं के लिए कई नए ऑफर व स्कीम शुरू की गईं हैं। अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर गहन मंथन हुआ। कर्मचारियों ने एक-एक कर अपने समस्याएं भी उच्चाधिकारियों व यूनियन पदाधिकारियों की समक्ष रखीं। निजी संचार कंपनियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा की चुनौती के बीच बीएसएनएल की बेहतरी के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। साथ कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के लिए कदम उठाने का भी आश्वासन दिया गया। बैठके दूसरे चरण में नई मंडल कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक पीसी कांडपाल, केएस सौन, गणेश काला, शंकर सिंह अधिकारी, कैलाश अधिकारी, पीएस मेहरा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें