ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाडॉ. शमशेर सिंह बिष्ट पर आधारित पुस्तक होगी प्रकाशित

डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट पर आधारित पुस्तक होगी प्रकाशित

उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट के जीवन और विचार पर जल्द की पुस्तक प्रकाशित होने वाली है। साहित्यकार डॉ. कपिलेश भोज ने डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट: जीवन और विचार...

डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट पर आधारित पुस्तक होगी प्रकाशित
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 22 Sep 2018 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट के जीवन और विचार पर जल्द की पुस्तक प्रकाशित होने वाली है। साहित्यकार डॉ. कपिलेश भोज ने डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट: जीवन और विचार पुस्तक का शोध कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है।

दिसंबर माह तक पुस्तक प्रकाशित कर दी जाएगी। इस पुस्तक के तहत युवा पीढ़ी को भी डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की ओर संदेश दिया गया है। 200 पृष्ठों की इस पुस्तक में डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट के चार आंदोलनों जैसे उत्तराखंड में दो विवि बनाने का आंदोलन, वन आंदोलन, नशा नहीं रोजगार चाहिए आंदोलन, उत्तराखंड राज्य आंदोलन को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसके अलावा अन्य कई आंदोलनों का भी विस्तार से वर्णन किया गया है। इस पुस्तक में डॉ. बिष्ट के जीवन व समाज में योगदान का भी बखूबी वर्णन किया गया है। साथ ही डॉ. बिष्ट के जीवन परिचय व उन्होंने चार दर्शकों तक समाज के लिए किए संघर्ष का उल्लेख किया गया है। इस पुस्तक की खास बात यह है कि इसमें डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की ओर से युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया है। जिससे ही युवा पीढ़ी पुस्तक को पढ़कर आगे बढ़कर समाज सही दिशा में आगे बढ़ सकें। साहित्यकार डॉ. कपिलेश भोज ने कहा पुस्तक का शोध कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। इस वर्ष दिसंबर माह तक पुस्तक प्रकाशित कर दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें