Almora News: नौ दिन बाद रामगंगा में मिला लापता युवक का शव

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। हाट ग्राम पंचायत का युवक जयप्रकाश 7 सितंबर को लापता हुआ था। नौ दिन बाद उसका शव मंगलवार को रामगंगा नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव की पहचान की और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

नौ दिन बाद रामगंगा में मिला लापता युवक का शव
नौ दिन बाद रामगंगा में मिला लापता युवक का शव

Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। हाट ग्राम पंचायत से लापता युवक का शव नौ दिन बाद मंगलवार को रामगंगा नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव की पहचान की। पंचनामे की कार्रवाई व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्राम पंचायत हाट निवासी युवक जयप्रकाश सात सितम्बर को लापता हो गया था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रामगंगा नदी समेत अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह मासी से करीब एक किलोमीटर आगे थापला के पास ग्रामीणों ने रामगंगा नदी में एक शव को तैरते हुए देखा।इन्होंने

इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली व मासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के माध्यम से शव को बाहर निकाला। परिजनों और फोरेंसिंक टीम की जांच के बाद पता चला कि शव जयप्रकाश का ही है। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: नौ दिन बाद रामगंगा में मिला लापता युवक का शव