भिकियासैण में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद शुरू
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाभिकियासैण में जीआईसी खेल मैदान पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इस दौरान विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।...
भिकियासैण। जीआईसी खेल मैदान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन ज्येष्ठ उपप्रमुख दिगम्बर सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख किरन पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम रावत ने किया। बालक वर्ग प्राथमिक लंबी कूद में नैतिक, यश, रोहित बालिका वर्ग में भूमिका, हर्षिता, निधि, जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में हिमांशु, गौरव, कार्तिकेय ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कैलाश नैलवाल, नीरज लोहनी, बीआर भारती, केएस भण्डारी, गौरव रावत, राजेन्द्र घुघत्याल, मनोज चंद्रा आदि रहे।


