चम्पावत प्रकरण में भाजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा के चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी कांग्रेस पर लगाया किशोरी का सहारा

चम्पावत प्रकरण में भाजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। चम्पावत प्रकरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। चौघानपाटा में पुतला जलाकर नारेबाजी की। कांग्रेस पर राजनीति के लिए किशोरियों का सहारा लेने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। इसलिए अब कांग्रेस महिलाओं, युवतियों और किशोरियों का सहारा ले रही है। इनकी आड़ में कांग्रेस शर्मनाक राजनीति पर उतर आई है। कांग्रेस को महिलाओं से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस बस सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रही है। यहां नगर अध्यक्ष भाजमुयो नीरज सांगा, प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो नमन गुरुरानी, आशीष डोगरा, शुभम रौतेला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल, दिव्या जोशी, नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।