ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाभाजपा युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रविवार को चलाए गए सदस्यता अभियान में क्षेत्र के लगभग 680 लोगों ने भाजपा सदस्यता ली। रविवार को यहां एक माल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दर्जा राज्य मंत्री कुमांऊ...

भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 18 Aug 2019 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रविवार को चलाए गए सदस्यता अभियान में क्षेत्र के लगभग 680 लोगों ने भाजपा सदस्यता ली। रविवार को यहां एक माल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दर्जा राज्य मंत्री कुमांऊ मंडल विकास निगम रेनु अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से चलाएं जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते हर युवा पार्टी से जुड़ने के लिए उत्सुक है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आम जनता के विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 व 35ए को हटाकर देश को नई ऊंचाई देने का काम किया है। जनपद के सभी मंडलों में सदस्यता अभियान को एक आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। जिससे की लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा सके। यहां युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अमित साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरूरानी, अमित बिष्ट, राहुल बोरा, हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, दयाशंकर, मनोज लटवाल, पूनम पालीवाल, मीना भैसोड़ा, रेखा आर्या, लता जोशी, लता पांडे, माया जोशी, राधिका जोशी, इंद्र प्रभा जोशी, प्रेमा मेर, बिमला बोरा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें