डीएफओ से खतरा बने पेड़ों को हटाने की मांग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएफओ से मुलाकात कर जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग की। हाल ही में हवालबाग क्षेत्र में एक छात्रावास पर एक विशाल पेड़ गिर गया था, जिससे जनहानि नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों का सर्वेक्षण करने और खतरनाक पेड़ों को प्राथमिकता से हटाने की मांग की।
जर्जर और खतरा बने पेड़ों को हटाने की मांग के लिए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएफओ से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी के नेतृत्व में मिले कार्यकर्ताओं ने डीएफओ से कहा कि हाल ही में हवालबाग क्षेत्र स्थित एक छात्रावास की छत पर विशाल पेड़ गिर गया था। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नही हुई, लेकिन इस तरह ही घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है। राजीव गुरुरानी ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे सभी जगहों का सर्वेक्षण कर चिन्हांकन किया जाए। जहां पेड़ों से मकानों, छात्रावासों, मंदिरों व सरकारी विद्यालयों को खतरा बना हुआ है।
साथ ही हवालबाग छात्रावास पर गिरे पेड़ की जांच की भी मांग की। साथ ही शहरी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर स्थित पेड़ों की लॉपिंग करने, मंदिरों और स्कूलों के समीप खड़े जर्जर पेड़ों को प्राथमिकता से हटाने की मांग की। यहां अमित साह मोनू, देवाशीष नेगी, ललित मेहता, दर्शन रावत, अभिषेक जोशी, चंदन बहुगुणा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


