चम्पावत प्रकरण पर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

बीजेपी महिला मोर्चा ने चम्पावत में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस का पुतला फूंका और कहा कि कांग्रेस के पास अब मुद्दे नहीं रहे। प्रदेश मंत्री विमला रावत ने धामी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।

चम्पावत प्रकरण पर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

नवीन भट्ट, रानीखेत। बीते दिनों चम्पावत में हुए नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म मामले में कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगातया। भाजपा महिला मोर्चा ने यहां कांग्रेस का पुतला फूंका। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास अब मुद्दे नहीं बचे, सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह के षड़यंत्र रच रही है। प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि धामी सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास कर रही है। हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कांग्रेस को अपनी राजनैतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है, जिस कारण वह छल प्रपंच की राजनीति पर उतारु है।

पुतला दहन में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मोहन नेगी, जगदीश अग्रवाल, गिरीश भगत, संजय पंत, मीना वर्मा, शालिनी, रेखा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।